राष्ट्रीय

देश में बिजली उत्पादन क्षमता में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, 1० महीनों में 52,537 मेगावाट जुड़ी

नई दिल्ली,अंग भारत।  देश में चालू वित्त वर्ष 2०25-26 के पहले 1० महीनों में बिजली उत्पादन क्षमता में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। इस वित्तवर्ष में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा करते हुए बिजली उत्पादन 11 फीसदी से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। देश के कुल बिजली उत्पादन में 52,537 मेगावाट की बढ़ोत्तरी के साथ कुल बिजली उत्पादन 5,2०,51०.95 मेगावाट हो गया।केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के अनुसार, इस साल 31 जनवरी तक बढ़ी कुल क्षमता में 39,657 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्ज़ा से है। इसमें 34,955 मेगावाट सौर ऊर्ज़ा और 4,613 मेगावाट पवन ऊर्ज़ा शामिल है। मंत्रालय ने बताया कि यह एक साल में अब तक की सबसे बड़ी क्षमता वृद्धि है। इससे पहले 2०24-25 में 34,०54 मेगावाट क्षमता जोड़ी गई थी।देश की कुल स्थापित क्षमता में 2,48,541.62 मेगावाट जीवाश्म ईंधन आधारित है। जबकि 2,71,969.33 मेगावाट क्षमता गैर-जीवाश्म स्रोतों से है। गैर-जीवाश्म स्रोतों में 8,78० मेगावाट परमाणु ऊर्ज़ा शामिल है। वहीं 2,63,189.33 मेगावाट क्षमता नवीकरणीय ऊर्ज़ा से है।