राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने दुनिया भर से एआई समिट में हिस्सा लेने आए लोगों का किया स्वागत, बोले- यह बड़ा बदलाव लाएगा

नई दिल्ली,अंग भारत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां दुनिया भर से में एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने आए नेताओं, उद्योग जगत और विशेषज्ञों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 14० करोड़ लोगों की ताकत से भारत एआई बदलाव में दुनिया के अग्रणी देशों में खड़ा है।प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि समिट का विषय सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय है। इसका मकसद एआई का उपयोग सभी के कल्याण और विकास के लिए करना है। उन्होंने कहा कि एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, शासन और उद्योग जैसे कई क्षेत्रों को बदल रहा है। यह समिट एआई के जिम्मेदार उपयोग, नवाचार और सहयोग पर वैश्विक चर्चा को मजबूत करेगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने डिजिटल सार्वजनिक ढांचा, मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम और आधुनिक शोध के दम पर एआई में बड़ी प्रगति की है। भारत तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समिट के नतीजे भविष्य को और आधुनिक, नवाचार आधारित और अवसरों से भरपूर बनाने में मदद करेंगे।