जो भी पार्टी या दल हमारी विचारधारा से मेल खाती है उसी से हमारा गठबंधन होगा-हंसल सिंह
भागलपुर, अंगभारत| बुधवार को आप सबकी आवाज़ पार्टी ने प्रेस वार्ता कर आगामी चुनाव कि तैयारी पर अपनी बात रखी।गठबंधन से जुड़े सवाल पर राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजित कुमार सिंह उर्फ़ हंसल सिंह ने कहा कि जो भी पार्टी या दल हमारी विचारधारा से मेल खाती है उसी से हमारा गठबंधन होगा।बताया कि करीब 150 सीटों पर हमारी तैयारी जोर शोर से चल रही है।पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जयकान्त प्रसाद सिंह ने संगठन विस्तार, कार्यकर्त्ताओ का सम्मान और जनसमस्या से संबंधित मुद्दे पर अपनी बात रखी।नारी शक्ति प्रकोष्ठ कि उपाध्यक्ष किरण राजहंस ने राज्य में महिला उत्पीड़न और राजनीति में महिलाओ के जुडाव पर विस्तार से चर्चा की।मौके पर जिलाध्यक्ष धरमेंद्र मंडल,जिला महासचिव संजीव पासवान,कहलगाँव प्रखंड अध्यक्ष सुमित कुमार,गोराडीह प्रखंड महासचिव उमेश पासवान, नीरज राय,चिराग सिंह आदि मौजूद थे।