गॉंधी मैदान में जेएससीए द्बारा आयोजित अंडर- 23 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन में पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी
गोड्डा ,अंगभारत:- झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय गॉंधी मैदान में आयोजित अंतर जिला अंडर – 23 क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में साहेबगंज और गोड्डा के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें गोड्डा अंडर-23 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव ने टॉस उछालकर किया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आप बेहतर प्रदर्शन कर अपना एवं अपने जिले का नाम रौशन करें।जिला क्रिकेट संघ गोड्डा हमेशा शानदार आयोजन करती है पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबगंज की टीम 50 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हो गई। साहेबगंज के लिए मिस्टर एनर्जी ने 63 गेंदों पर 60 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोड्डा ने 39.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 234 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के नायक सचिन यादव और मोहित सिह रहे।मोहित सिह ने 62 गेंदों पर 66 रनों की शानदार पारी खेली जबकि सचिन यादव ने 60 गेंद में 61 रन की पारी खेली।गोड्डा की ओर से गौरव कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 1० ओवर में मात्र 25 रन देकर 3 विकेट झटके। सौरभ मांझी एवं मोहित सिह ने भी 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मोहित सिह को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।लाइजनिग ऑफिसर प्रणय तिवारी ने मोहित सिह को पांच हजार का चेक एवं ट्रॉफी प्रदान किया।इस अवसर पर जेएससीए के पर्यवेक्षक सह पूर्व रणजी खिलाड़ी कौशल सिह ,अंपायर संजीव रंजन,संजय पांडे स्कोरर शुभम कुमार,संघ के उपाध्यक्ष अमित बोस, शाहिद इकबाल,अजय दुबे,शिवकुमार यादव,डॉक्टर एस एस हसन, संजीव कुमार,शिवशंकर पंडित,सनोज कुमार,मुकेश मंडल, सुजीत कुमार,अवधेश,दिव्यप्रकाश,अजित,राहुल ,मुकेश मोदी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।कल का मुकाबला पाकुड़ बनाम साहेबगंज।

Mohan Milan