एसएम कॉलेज की छात्रा स्नेहा और अनुष्का ने विधान भवन नागपुर में आयोजित नेशनल एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट में लहराया परचम, प्राचार्य सहित शिक्षकों ने दी बधाई*
भागलपुर,अंगभारत। नागपुर के विधान सभा में 14-15 फरवरी को आयोजित चौथे नेशनल एनवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट 2026 में एसएम कॉलेज की बीसीए की छात्रा स्नेहा और अनुष्का ने विधान भवन नागपुर में प्रतिनिधित्व कर परचम लहराया।यूथ पार्लियामेंट मुख्य रूप से कॉप 30 (COP30) संयुक्त राष्ट्र का 30वां वार्षिक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन पर आधारित था, जो 10 से 21 नवंबर 2025 तक ब्राजील के बेलेम में आयोजित किया गया। यह सम्मेलन पेरिस समझौते के लक्ष्यों को तेज करने, वनों की कटाई रोकने, जलवायु वित्त जुटाने और 2050 तक नेट-जीरो लक्ष्य पर कार्य योजना बनाने के लिए विश्व नेताओं को एक साथ लाएगा। इसका उद्देश्य देश अपने नए और अधिक महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान पेश करेंगे, जो जलवायु परिवर्तन पर लगाम लगाने के लिए 2035 तक के लक्ष्य तय करेंगे। दरअसल, COP एक ऐसा मंच है जो सामूहिक रूप से महत्वाकांक्षाओं को बढ़ाने का काम करता है, देशों को वैश्विक तापमान वृद्धि को सीमित करने के लिए अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने और अधिक निर्णायक कदम उठाने के लिए प्रेरित करता है।एसएम कॉलेज की दोनों छात्राओं ने सस्टेनेबले भारत के निर्माण में जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन के बीच समन्वय को रेखांकित करते हुए अपने विचारों को साझा किया। दोनों प्रतिभागियों ने कहा की प्रकृति-पर्यावरण की उत्त्कृष्टता इन्हीं पांचों अवयवों पर आधारित है।नागपुर विधान सदन में आयोजित दो दिवसीय यूथ पार्लियामेंट में देश भर के अलग-अलग राज्यों के प्रतिभागियों ने हिसा लिया। टीएमबीयू से एसएम कॉलेज के बीसीए विभाग के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा स्नेहा कुमारी और इंग्लिश एमजेसी थर्ड सेमेस्टर की छात्रा अनुष्का भारद्वाज तथा मारवाड़ी कॉलेज के छात्र शिव सागर को भाग लेने का मौका मिला।एसएम कॉलेज से दोनों छात्राओं के यूथ पार्लियामेंट में प्रतिभागिता करने के लिए प्राचार्या प्रो. निशा झा, राजनीति विज्ञान विभाग के सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर व टीएमबीयू के जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार दिनकर, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ हिमांशु शेखर, इंग्लिश विभाग की सीनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ श्वेता सिंह कोमल, बीसीए के फैकल्टी चंदन कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनायें दी हैं। एसएम कॉलेज की प्राचार्या प्रो. निशा झा ने कहा की स्नेहा और अनुष्का ने कॉलेज के गौरव और प्रतिष्ठा को बढ़ाया है। छात्राओं की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित और प्रफ्फुलित है।

Mohan Milan