बिहार

आपदा मित्र शिविर में एसडीआरएफ टीम द्वारा भूकंप राहत और बचाव पर प्रशिक्षण

सहरसा,अंग भारत।   17 बिहार बटालियन एनसीसी सहरसा द्वारा कैंप कैमडेंट कर्नल बी सत्यनारायण के देख रेख में 18 फरबरी से आयोजित युवा आपदा मित्र शिविर में एसडीआरएफ टीम द्वारा भूकंप राहत और बचाव पर प्रशिक्षण दिया गया। एसडीआरएफ टीम ने बताया कि भूकंप जैसी आपदाओं में त्वरित राहत और बचाव के लिए प्रतिबद्ध है, जो मलबे में फंसे लोगों को निकालने, चिकित्सा सहायता प्रदान करने और मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारियों को सुनिश्चित करती है। भूकंप आने पर घबराने के बजाय संयम बनाए रखना सबसे महत्वपूर्ण है। टीम ने लोगों को सलाह दी कि भूकंप के दौरान मजबूत पलंग, चौकी या टेबल के नीचे शरण लें और सिर व शरीर को सुरक्षित रखें। घर के भीतर सुरक्षित स्थानों और आपातकालीन निकास मार्गों की जानकारी पहले से होना भी आवश्यक बताया गया। एसडीआरएफ के हवलदार राजकिरण प्रसाद, सुबोध कामत, प्रमोद कुमार राम, सदाम हुसैन, विकास कुमार, राजवर्धन कुमार, पूजा कुमारी, प्रेमचंद्र शर्मा, रुपेश कुमार, उमेश कुमार, कमलेश कुमार शर्मा, गौरव कुमार, देव कुमार, सुप्रिया कुमारी, रितेश कुमार, दर्मेन्द्र कुमार ने प्रशिक्षण दिया।