भगवान राम के जन्मोत्सव पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
तैयारी को लेकर बैठक आयोजित
बनमा ईटहरी (सहरसा),अंग भारत। प्रखंड में भगवान राम जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली जाने वाली रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर रविवार को मां कात्यायनी स्थान महारस के प्रांगण में युवाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा को अभूतपूर्व और भव्य बनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवा क्रांति के संरक्षक खगेश कुमार ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी 26 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर विभिन्न स्थानों पर बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों पर युवा कार्यकर्ताओं की विशेष नजर रहेगी तथा जिला मुख्यालय से भी बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल होंगे।शोभायात्रा मां कात्यायनी स्थान परिसर से शुरू होकर महारस शर्मा टोला, दोहरा पुल, टोलवा, लक्ष्मीनियां चौक, पहलाम चौक, इस्लामिया स्कूल मार्ग होते हुए पहाड़पुर तथा रंगिनिया चौक से गुजरते हुए सिमरी बख्तियारपुर के विभिन्न मार्गों से होकर मध्य विद्यालय सिमरी बख्तियारपुर के प्रांगण में सभा के साथ संपन्न होगी। बैठक में मुखिया प्रतिनिधि प्रेम कुमार, सरपंच प्रतिनिधि जयकांत कुमार, समिति सदस्य मनोज ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी मंडल उपाध्यक्ष सुधीर विद्यार्थी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय युवा मौजूद रहे।

Mohan Milan