करंट लगने से बालक की मौत, मचा कोहराम
गोगरी, खगड़िया/अंग भारत। गोगरी प्रखंड क्षेत्र के सर्किल नंबर एक के पौरा थाना क्षेत्र में शनिवार को दस वर्षीय बालक की मौत बिजली के करंट लगने से हो गयी। मृतक कि पहचान शिशबन्नी निवासी लालकुन मुनि का दस वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप मे हुई है। करंट लगने कि खबर सुनकर पौरा थानाध्यक्ष सुमित कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि जानकारी मिली कि उक्त बच्चा खेल खेल में पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। काफ़ी ऊंचाई पर जाने के बाद वहां से गुजरे ग्यारह हजार तार को छू गया। तार छुते ही उक्त बच्चे का शरीर जल गया। वहीं मौत कि खबर सुनकर चारो तरफ हाहाकार मच गया। लोग घटना स्थल पर दौड़ते हुए आये। इस घटना से आहत होकर पौरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुशील बिहारी सिह भी घटनास्थल पर पहुंचे और अंचलधिकारी को सूचित किया। अंचलधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि आपदा के तहत यह दुर्घटना आती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के के बाद अनुदान राशि मिल सकती है। बच्चे के घर में कोहराम मचा हुआ है।