हाईवा के चपेट में आने से सदर अस्पताल गोड्डा में कार्यरत ड्रेसर की हुई मौत
गोड्डा,अंगभारत:- मंगलवार को गोड्डा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर रामनगर में हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रामनगर के निवासी थे उनका नाम श्रीकांत राउत था जो पेशे से गोड्डा सदर अस्पताल में ड्रेसर के पद पर कार्यरत थे, वो रिटायर हो चुके थे फिर भी ड्रेसर का काम कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार वो सुबह टहलने के लिए निकले थे तभी किसी हाइवा ने टक्कर मार दी और मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Mohan Milan