कटोरिया

अपनी मांगों को लेकर भारतीय विद्यालय रसोईया संघ ने की बैठक

कटोरिया,बांका ,अंग भारत:-  कटोरिया इंटरस्तरीय हाई स्कूल परिसर में रविवार को भारतीय विद्यालय रसोईया संघ की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शोभिया देवी द्वारा की गई। बैठक में कटोरिया एवं चांदन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, प्रोन्नत विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के सभी रसोईया ने भाग लिया। इस मौके पर जिला संयोजक कासिम उद्दीन मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित संघ के सदस्यों ने 18 हजार रुपये वेतनमान देने की मांग सरकार से किया। अन्यथा आगामी चुनाव में वोट बहिष्कार करने की चेतावनी दी। साथ ही अपने मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखते हुए अगला कार्यक्रम जेल भरो आंदोलन करने की बात कही। रसोईयों का कहना था कि सरकार से उन्हें उनके मेहनत के बदले में मात्र 1650 रुपए का वेतन मिलता है। जो कि आज के महंगाई के हिसाब से काफी कम है। उन्होंने सरकार न्यूनतम मजदूरी दर 600 प्रति दिन के हिसाब से 18 हजार रुपए महीना मानदेय देने की मांग की। कहा कि सरकार उन्हें साल में दस महीने का ही वेतन देती है। यह रसोईयों के साथ सौतेला व्यवहार है, सरकार को अन्य नौकरियों की तरह साल के सभी महीने में वेतन देना चाहिए। इस दौरान रसोईया संघ के सदस्यों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए 1650  में दम नहीं 18000 से कम नहीं आदि नारे भी लगाए। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष शोभिया देवी, कोषाध्यक्ष ललिता देवी, आसमी देवी, मुरली देवी, शांति देवी, चांदनी देवी, लीलावती देवी, पावो हांसदा, पार्वती देवी, खुशबू देवी, बेबी देवी, विभा देवी, लक्ष्मी देवी, चंपा देवी, दुखनी देवी, कौशल्या देवी,  बिंदु देवी आदि रसोईया मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *