सुपौल

ससुराल आये युवक का पेड़ से लटका मिला शव

सुपौल,अंगभारत। जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के पीपरा खुर्द में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस आत्महत्या की भी जांच कर रही है। मृतक की पहचान विन्देश्वरी शर्मा के पैंतिस वर्षीय पुत्र संतोष शर्मा के रूप में हुई है। वही मृतक पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा पंचायत वार्ड सात में रहता था। सूचना मिलते ही भपटियाही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। जांच के दौरान मृतक के गले में नायलॉन की रस्सी बंधी पाई गई। शरीर में गहरे जख्म के निशान भी मिले, जिससे मौत को लेकर संदेह और गहरा गया है। परिजनों के अनुसार मृतक की प‘ी सुनीता देवी करीब पन्द्रह दिन पहले अपने दस वर्षीय पुत्र विवेक के साथ ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी। सुनीता ने ससुराल में मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने बताया कि दो दिन पहले उसका पति संतोष मायके आया था और उसके पास नायलॉन की रस्सी भी थी। वह लगातार आत्महत्या की धमकी दे रहा था। मृतक संतोष पेशे से एक गैराज संचालक था और पिपरा के थुमहा में काम करता था। अपने पीछे वह प‘ी सुनीता देवी, बारह वर्षीय बेटी काजल और दस वर्षीय बेटा विवेक को छोड़ गया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भपटियाही थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। सभी संभावित पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *