दीवार से गिरा बल्ब होल्डर,करंट से झुलसा मासूम
त्रिवेणीगंज /सुपौल अंग भारत। अनुमंडल क्षेत्र के जदिया थाना अंतर्गत कोरियापट्टी के खूंट वार्ड नंबर सात में रविवार को तीन साल का बच्चा करंट की चपेट में आ गया। वह घर में खेल रहा था। तभी दीवार पर लगा बल्ब होल्डर अचानक टूटकर नीचे गिरा। बच्चा होल्डर के संपर्क में आया और झटका लगते ही बेहोश हो गया। बच्चे खुंट वार्ड नंबर सात निवासी गजेंद्र साह का तीन वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार है। घटना के बाद परिजन घबरा गए। आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया मौके पर तैनात डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है। और बच्चे की स्थिति सामान्य है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा, घरों में बिजली उपकरणों की समय-समय पर जांच जरूरी है। इससे इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकती हैं।