Founder – Mohan Milan

बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पेंटिंग रंगोली क्विज कार्यक्रम आयोजित किया गया 

शंभूगंज/बांका/अंगभारत।  शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के +2 उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय राजघाट में बिहार दिवस के अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पेंटिंग रंगोली क्विज, वाद विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस कार्यक्रम में छात्रों के अभिभावक महिला समूह संगठन प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित ज्ञान के द्वारा बिहार की पृष्ठभूमि पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। छात्र बिहार की विरासत बिहार की परंपरा बिहार के ऐतिहासिक धरोहर से परिचित हुए।इस कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक कृष्ण कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में तन्नुप्रिया द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति गांव के अधिकारी, पनिया के जहाज से और विशाल राज ने मां का कलेजा नामक गीत पर हृदय विदारक प्रस्तुति दी।इस मौके पर छात्रा सुषमा, आंचल ,ज्योति कुमारी, साक्षी प्रिया, अंशु , आराध्या ,मनीषा, संध्या, कनकलता ,साक्षी के साथ विद्यालय के शिक्षक आशीष प्रकाश, मोहम्मद अफरोज खान, प्रेरणा, रत्नप्रिया कुमारी, चंदा रानी सहित अन्य थे।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts