Founder – Mohan Milan

दृश्यम 3 की बदली गई रिलीज डेट,नई तारीखों का हुआ ऐलान

फिल्म ,अंग भारत| मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर खास है कि इसकी रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई तारीख घोषित कर दी गई है।

खुद मोहनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए इस बदलाव की पुष्टि की है। उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए बताया कि ‘दृश्यम 3’ अब 21 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि यह दिन मोहनलाल का जन्मदिन भी है, जिससे यह रिलीज और भी खास बन गई है।

पोस्टर में मोहनलाल अपने मशहूर किरदार ‘जॉर्जकुट्टी’ के रूप में नजर आ रहे हैं, जो हमेशा की तरह शांत और गंभीर दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “अतीत कभी चुप नहीं रहता… वह सिर्फ इंतजार करता है। जॉर्जकुट्टी आ रहा है, 21 मई 2026 को ‘दृश्यम 3’ दुनिया भर में रिलीज होगी।” इस कैप्शन ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

हालांकि, रिलीज डेट बदलने के पीछे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार खाड़ी देशों की मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि खाड़ी देशों में मलयालम फिल्मों का बड़ा बाजार है, और निर्माता किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते।

फिलहाल, ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और नई रिलीज डेट के साथ यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts