रांची

मुख्यमंत्री,राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं

रांची,अंग भारत। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार , मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने वट सावित्री पूजा पर सभी व्रतियों को शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को लिखा है कि वट सावित्री पूजा के पावन अवसर पर सभी माताओं-बहनों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति, समर्पण और अखंड सौभाग्य का यह प्रतीक पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर सभी सुहागिन माताओं-बहनों और उनके परिवारजनों को वट सावित्री व्रत पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के प्रति मानव समर्पण का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, सुख, शांति और समृद्धि लाए, यही कामना करता हूं।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सभी सुहागिन माताओं-बहनों को अखंड सौभाग्य, अटूट विश्वास और नारी इच्छाशक्ति के प्रतीक पर्व वट सावित्री पूजन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *