Founder – Mohan Milan

सोने की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी भी हुई महंगी—जानिए ताजा भाव

नई दिल्ली,अंग भारत| घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। सोने के दाम में जहां मजबूत उछाल देखने को मिला है, वहीं चांदी की कीमतों में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई है। कीमतों में इस तेजी का असर देशभर के प्रमुख बाजारों में साफ दिखाई दे रहा है।

सोना 3,780 रुपये तक महंगा, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

आज के शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 3,470 रुपये से लेकर 3,780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके चलते 24 कैरेट सोना 1,46,680 रुपये से लेकर 1,46,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,34,460 रुपये से 1,34,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

चांदी में मामूली तेजी, कीमत 2.50 लाख के पार

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी हल्की तेजी देखी गई है। चांदी की कीमत में करीब 100 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,50,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,34,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,46,680 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,730 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,34,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसी तरह चेन्नई और कोलकाता में भी सोने के भाव लगभग समान स्तर पर बने हुए हैं।

अन्य शहरों में भी तेजी का असर

लखनऊ, पटना और जयपुर जैसे शहरों में भी सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,46,730 रुपये से 1,46,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है।दक्षिण और पूर्वी भारत के शहरों में भी यही रुझान देखने को मिला। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी सोने की कीमत 1,46,680 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है।

आगे क्या रहेगा रुख?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतों में यह उछाल देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts