मिनी सामुदायिक भवन की चाभी नही मिलने से नगर निगम कर्मचारियों मे आक्रोश
पूर्णिया अंग भारत। पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के परिवहन भवन कार्यालय के पास बने मिनी सामुदायिक भवन के कमरे की एक चाभी नगर निगम कर्मचारी संघ को सदर विधायक के द्वारा नहीं सौंपने के कारण नगर निगम के कर्मचारियों मे आक्रोश व्याप्त है।इस संदर्भ मे पूर्णिया नगर निगम कर्मचारी संघ के जिला मंत्री बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि स्व भोलानाथ आलोक का स्मारक के पास कई वर्षों से उस स्थान पर नगर निगम कर्मचारी संघ का कार्यालय चलता था। उसी कार्यालय परिसर मे बैठकर कर्मचारी संघ अपनी समस्याओं और निदान से संबंधित बैठक किया करते थे। इस परिसर मे सदर विधायक की निधि से स्व भोलानाथ आलोक का स्मारक और एक कमरे का सामुदायिक भवन का निर्माण इस शर्त पर किया गया था कि निर्माण के बाद एक चाभी कर्मचारी संघ को विधिवत सौंप दिया जाएगा।लेकिन निर्माण के बाद, सदर विधायक विजय खेमका के पास बार बार लिखित आवेदन देकर गुहार लगाने के बावजूद भी संघ को उस कमरे की एक चाभी नही दी जा रही है। जिला मंत्री बैद्यनाथ सिंह ने कहा कि निगम के कर्मचारियों को वहां बैठने से जगह गंदी हो जाएगी। विधायक के इसी बयान से कर्मचारी संघ अधिक आक्रोशित हो गया है।मंत्री बैद्यनाथ सिंह ने सदर विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने कुम्भ स्नान के समय अनुसूचित जाति/जनजाति के पांव धोने को पुण्य बताया था उसी दल के विधायक छुआछुत की बात करते हैं जो बिल्कुल ही असहनीय है। कार्यालय हमलोगों का पहले से है और हम इसके लिए अदालत की शरण मे भी जाएंगे।
1: