विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नगर थाना में हुआ पौधरोपण
गोड्डा,अंगभारत| विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आज बुधवार को नगर थाना परिसर में नगर थाना प्रभारी सह निरीक्षक दिनेश कुमार महली सदर प्रभाग के पुलिस निरीक्षक मधुसूदन मोदक ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया। इसके साथ ही लोगों से अपील की अधिक से अधिक पौधा लगाए और प्लास्टिक का प्रयोग ना करें। इसके साथ ही पेड़ पौधे का संरक्षण को भी जरूरी बताया।