जन संवाद में पार्षदों ने सुनीं समस्याएं
गोगरी,खगड़िया/अंग भारत। नगर परिषद गोगरी जमालपुर के वार्ड संख्या 28 में सोमवार को “आपका शहर आपकी बात” कार्यक्रम के तहत जन संवाद आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता राजेश पंडित ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम में नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद राजेश कुमार पंडित, स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमार मंडल, जेई सुनिल कुमार, जितेन्द्र कुमार, आकाश कुमार, नाजीर चन्द्रशेखर उपाध्याय, राजीव कुमार एवं नन्दकिशोर कुमार आदि मौजूद थे। वार्ड संख्या 28 की पार्षद आश्मीन खातून ने अपने वार्ड के लोगों को नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की ओर से किन योजनाओं पर काम चल रहा है और किन योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। जन संवाद में स्थानीय लोगों ने पानी, सफाई, सड़क ,बिजली और जल निकासी से जुड़ी समस्याएं रखीं। पार्षदों ने इन समस्याओं को गंभीरता से सुना। उप मुख्य पार्षद राजेश कुमार पंडित ने कहा कि नगर परिषद इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी से ही शहर की समस्याओं का हल निकलेगा। पार्षदों ने सुझाव भी दिए कि वार्ड स्तर पर नियमित रूप से जन संवाद हो। इससे लोगों की समस्याएं समय पर सामने आएंगी। और उनका समाधान भी जल्दी होगा। पार्षद मो0 रूस्तम ने कहा कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। पार्षद ब्रह्मदेव जी ने कहा कि नगर परिषद की योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचनी चाहिए। पार्षद विनय कुमार ने कहा कि सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। मो0 इश्तियाक ने कहा कि जल निकासी की समस्या को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पार्षद आश्मीन खातून ने कहा कि वार्ड 28 में कई जगहों पर सड़कें खराब हैं। उन्होंने नगर परिषद से जल्द मरम्मत की मांग की।कार्यक्रम में लोगों ने सुझाव दिया कि हर वार्ड में एक सूचना केंद्र बनाया जाए, जहां योजनाओं की जानकारी मिल सके। पार्षदों ने इस पर सहमति जताई। उप मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर परिषद इस दिशा में जल्द कदम उठाएगी।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने पार्षदों से सीधे संवाद किया। नगर परिषद के अधिकारियों ने भी लोगों की बातों को नोट किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याएं सुनना था। पार्षदों ने भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा।जन संवाद का आयोजन शांतिपूर्ण और सफल रहा। लोगों ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना की। पार्षदों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे। इससे जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद मजबूत होगा। इस मौके पर चंदन यादव,विकास यादव, नीतीश कुमार, मो वकील, राकेश कुमार, विनय कुमार, आर्कषण कुमार चौरसिया, मु रूस्तम, अमित कुमार चौरसिया, मनोज निषाद आदि उपस्थित थे।