शम्भुगंज

शंभूगंज व्यापार मंडल की घेराबंदी की गई जमीन पर से प्रशासनिक पदाधिकारी ने बांस बल्ला हटवाया 

शंभूगंज/बांका,अंगभारत। शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल के गोदाम कार्यालय और व्यापार मंडल परिसर की जमीन पर करसोप गांव के ही तीन लोगों के द्वारा दावा करते हुए बांस बल्ला लगाकर घेराबंदी कर उसपर झोपड़ी बना देने के बाद ही यहां व्यापार मंडल के समितियों में बबाल मचा हुआ था। इसके बाद आनन फानन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंबुज कुमार सिंह ने इसकी लिखित शिकायत शंभूगंज बीडीओ व थानाध्यक्ष से लेकर बांका के एसडीओ और डीएम से करते हुए अभिलंब इस मामले में कार्रवाई करने की मांग किया था। उसका कहना था कि 50 वर्षों से ज्यादा दिनों से यहां व्यापार मंडल गोदाम भवन और कार्यालय था। तब से आज तक किसी के द्वारा इस जमीन पर दावा नहीं किया गया। किंतु अब करसोप गांव के ही तीन लोगों के द्वारा व्यापार मंडल की जमीन पर दावा करते हुए घेराबंदी कर झोपड़ी बना दिया गया है। इसके बाद मंगलवार को शंभूगंज बीडीओ प्रीति कुमारी, सीओ जुगनू रानी और थानाध्यक्ष मंटू कुमार संयुक्त रूप से व्यापार मंडल पहुंचे। जिसके बाद सीओ ने बांस बल्ला खुलवाकर व्यापार मंडल की घेराबंदी हटवाई। करसोप गांव के व्यापार मंडल की जमीन पर दावा करने वाले पंकज कुमार पिता स्व बिंदेश्वरी मेहता ,सौरभ कुमार पिता प्रमोद मेहता और गोपाल सिंह पिता स्व हीरा मंडल ने बताया कि यह जमीन उन लोगों के वंशज की खतिहानी जमीन है। पूर्व में उनके वंशज के द्वारा यह जमीन कैसे दी गई थी इसका भी कोई कागजात और प्रूफ नहीं है। ऐसे में व्यापार मंडल की जमीन पर उनका हक और दावा बनता है। इसी उद्देश्य के साथ वह इस जमीन का खतियान निकालकर दो खाता में बटे और दो खसरा में बाटे इस जमीन पर दावा कर कब्जा के लिए घेराबंदी किया था। जहां बांस आदि को प्रशासन के द्वारा खोलकर हटा दी गई है। करसोप गांव के पंकज कुमार ,सौरभ कुमार और गोपाल सिंह ने बताया वे लोग इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। ताकि उनका जमीन उन्हें वापस हो सके। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष अंबुज कुमार सिंह ने बताया उक्त जमीन व्यापार मंडल की है। जिस पर प्रशासन के द्वारा एनओसी दिए जाने के बाद वर्षो पूर्व गोदाम का भी निर्माण कार्य हुआ था। इधर अंचल अधिकारी जुगनू रानी ने बताई शंभूगंज व्यापार मंडल की जिस जमीन की घेरा बंदी कर जमीन पर दावा किया जा रहा है। उस जमीन का खाता खसरा व रकवा आदि की जांच पड़ताल की जा रही है। शंभूगंज व्यापार मंडल बाधित नहीं हो। व्यापार मंडल बाधित नही हो इसको लेकर बांस आदि को हटवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *