Founder – Mohan Milan

असम विस चुनाव: 818 उम्मीदवारों ने दाखिल किये 1,391 नामांकन पत्र

गुवाहाटी,अंग भारत। असम विधानसभा के आसन्न आम चुनाव 2026 के लिए अब तक कुल 818 उम्मीदवारों ने 1,391 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जो राज्य में व्यापक राजनीतिक भागीदारी को दर्शाता है|बीती देर रात जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, नामांकन पत्रों के आंकड़ों का संकलन कार्य अभी जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ये आंकड़े अस्थायी हैं और आगे की प्रक्रिया के दौरान इनमें बदलाव संभव है।नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों और दाखिल नामांकन पत्रों की अंतिम संख्या की पुष्टि की जाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts