गुवाहाटी,अंग भारत। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को जयंत दास को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल से पसंद नहीं किया और पार्टी ने इस मामले में सही निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जयंत दास को शुभकामनाएं दी हैं और यदि वे चाहें तो दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीतने की कोशिश कर सकते हैं।उन्होंने असम गण परिषद (अगप) के विधायक रमेंद्र नारायण कलिता को लेकर भी कहा कि उन्हें गठबंधन में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले गुवाहाटी की एक सीट अगप को दी जाती थी, जबकि बाकी सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ती थी।हालांकि, इस बार अगप को सीट डिमोरिया में देनी पड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी विधायक को टिकट नहीं मिलता, तो नेताओं और कार्यकर्ताओं में असंतोष होना स्वाभाविक है।मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पार्टी ने कलिता से सहयोग मांगा है और उन्हें जालुकबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।










