Founder – Mohan Milan

भाजपा अध्यक्ष ने जयंत दास से पार्टी छोड़ने के फैसले पर पुनर्विचार की अपील की

गुवाहाटी, अंग भारत। असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पार्टी नेता जयंत कुमार दास से भाजपा छोड़ने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की है। बीती रात एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सैकिया ने दास के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए और उन्होंने जयंत कुमार दास से अपने फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि दास ने पार्टी के लिए विशेष रूप से दिसपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी मेहनत और समर्पण के साथ काम किया है। सैकिया ने दास के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं।एक प्रश्न के उत्तर में पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि जब पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा पूर्वोत्तर के प्रभारी संबित पात्रा तथा राष्ट्रीय सचिव जयंत दास के घर जाकर उन्हें समझाने की कोशिश कर चुके हैं ऐसे में किसी और व्यक्ति का उनके घर जाने का कोई औचित्य नहीं दिखता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts