Founder – Mohan Milan

भाजपा ने गोवा समेत चार राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली, अंग भारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को गोवा समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया । कर्नाटक, गोवा, नागालैंड और त्रिपुरा में होने वाले उपचुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा।सूची के अनुसार गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नागालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचियर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जहर चक्रवर्ती को मैदान में उतारा गया है। कर्नाटक से वीरभद्रय्या चारंतिमठ बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे और श्रीनिवास टी दासकरियप्पा कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। और त्रिपुरा के धर्मनगर सीट से जहर चक्रवर्ती को चुनावी मैदान में उतारा है। सभी सीटों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को होगी और चुनाव प्रक्रिया 6 मई तक पूरी हो जाएगी। नागालैंड की 28-कोरिडांग सीट से दाओचियर आई. इम्चेन को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि त्रिपुरा की 56-धर्मनगर सीट से जहार चक्रवर्ती चुनाव लड़ेंगे। मौजूदा विधायकों, नागालैंड में पूर्व मंत्री इम्कोंग एल इम्चेन और त्रिपुरा में सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिस्वा बंधु सेन के निधन के बाद 28-कोरिडांग और 56-धर्मनगर सीटें खाली हो गई थीं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts