नई दिल्ली,अंग भारत | घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। आज भी शुरुआती कारोबार के दौरान दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखने को मिली। कीमतों में आई इस नरमी के कारण देशभर के बाजारों में ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।
सोने के दाम में लगातार गिरावट
आज 24 कैरेट सोना 1,35,640 रुपये से 1,35,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,340 रुपये से 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय संकेतों और मांग में कमी के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
चांदी की कीमतों में भी कमजोरी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी आज 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है, जो पिछले दिनों की तुलना में कमजोर स्थिति को दर्शाता है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,35,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,35,640 रुपये और 22 कैरेट 1,24,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।इसी तरहअहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,35,690 रुपये और 22 कैरेट 1,24,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दक्षिण भारत के चेन्नई में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।
अन्य शहरों में भी समान रुख
कोलकाता,लखनऊ,पटना और जयपुर समेत अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। वहीं बंगलुरु,हैदराबाद और भुवनेश्वर में भी कीमतें दबाव में बनी हुई हैं।
क्या है गिरावट की वजह
जानकारों का मानना है कि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग में कमी के चलते सोना और चांदी दोनों के दाम प्रभावित हो रहे हैं। फिलहाल बाजार में यह नरमी आगे भी जारी रह सकती है।
कुल मिलाकर, सर्राफा बाजार में आई इस गिरावट से ग्राहकों को राहत जरूर मिली है, लेकिन निवेशकों के लिए यह स्थिति सतर्कता बरतने का संकेत भी दे रही है।










