मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म किंग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। दिसंबर 2023 में रिलीज हुई डंकी के बाद यह उनकी अगली बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है।
दुबई में शूट होने वाला एक्शन सीन बदला
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का एक बड़ा और भव्य एक्शन सीक्वेंस पहले दुबई में शूट किया जाना था। इस सीन में सुहाना खान और अनिल कपूर अहम भूमिका निभाने वाले थे। शूटिंग शेड्यूल 9 अप्रैल से शुरू होकर करीब एक सप्ताह तक चलने वाला था और इसके लिए जरूरी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं।लेकिन पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए इस अंतरराष्ट्रीय शूट को रद्द करने का फैसला लिया गया। निर्माताओं ने कलाकारों और पूरी तकनीकी टीम की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह बदलाव किया है।
Read more…..विवेक अग्निहोत्री ने अमेरिका में देखी ‘धुरंधर 2’, दी जमकर तारीफ
अब मुंबई में तैयार होगा दुबई जैसा सेट
नई योजना के तहत अब इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग मुंबई में ही की जाएगी। इसके लिए विले पार्ले स्थित एक बड़े स्टूडियो में खास सेट तैयार किया जा रहा है, जहां दुबई के रेगिस्तानी माहौल को रीक्रिएट किया जाएगा।फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मेकर्स किसी भी तरह से विजुअल क्वालिटी में समझौता नहीं करना चाहते। यही वजह है कि मुंबई में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का सेट तैयार किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को वही भव्य अनुभव मिल सके।
स्टारकास्ट और रिलीज को लेकर उत्साह
किंग का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और फिल्म को क्रिसमस 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। खास बात यह है कि इसमें पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण है।फिल्म में दीपिका पादुकोण , अभिषेक बच्चन, जैकी श्रोफऔर जयदीप अहलावत जैसे बड़े कलाकार भी नजर आएंगे।
2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल
बड़े बजट और दमदार स्टारकास्ट के साथ तैयार हो रही यह फिल्म पहले से ही 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जा रही है। शूटिंग प्लान में बदलाव के बावजूद फिल्म को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।मेकर्स का मानना है कि सुरक्षा के साथ-साथ गुणवत्ता को बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है, और इसी दिशा में यह फैसला लिया गया है।









