Founder – Mohan Milan

शंभूगंज सीएचसी में बांका अस्पताल कर्मी की मौत पर शोक सभा का आयोजन

शंभूगंज/बांका/अंगभारत।  शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी शंभूगंज में बांका सदर अस्पताल के फार्मासिस्ट मिथिलेश झा के संदिग्ध मौत की खबर सुन सीएचसी कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज में अस्पताल प्रभारी डॉ अजय शर्मा के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत को शोक संवेदना व्यक्त की।स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि फार्मासिस्ट मिथिलेश झा नेक, ईमानदार और मृदुभाषी थे। अचानक यह घटना अस्पताल कर्मियों के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर डॉक्टर प्रणय घोष, बीसीएम रवि कुमार रवि,अकाउंटेंट सूरज झा,अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार पंकज सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts