Founder – Mohan Milan

दुर्गा पूजा को लेकर उत्पाद विभाग की छापेमारी तेज, 5 गिरफ्तार

बिहार के कटिहार में दुर्गा पूजा के दौरान उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी में जब्त की गई अवैध शराब की बोतलें और गिरफ्तार आरोपी।
अंगभारत,कटिहार। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के आदेश के आलोक में दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए कटिहार मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।उत्पाद विभाग की टीम ने लाभा ब्रिज के पास सूर्योदय के समय एक स्कूटी से 30 बीयर की बोतल के साथ पश्चिम बंगाल निवासी प्रमोद सिंह को गिरफ्तार किया। वहीं मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर से ललिता देवी एवं राजेंद्र सिंह को तीन लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीथरिया घाट से अरविंद कुमार को 100 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा कटिहार जंक्शन से 62 लीटर विदेशी शराब, नगर थाना क्षेत्र के अरगड़ा चौक से 15 लीटर विदेशी शराब तथा कोरियापट्टी मोड़ से अपाचे मोटरसाइकिल पर 30 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर शराब के अवैध कारोबार एवं तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और शराब के परिवहन, बिक्री एवं भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान दो बाइक, 133 लीटर चुलाई शराब एवं 77.175 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon