पूर्णिया,अंगभारत| पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा शनिवार को डगरुआ प्रखण्ड के चतरा गांव पहुंचकर दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले जहां 11 मार्च की देर रात चार लोगों द्वारा युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई थी। युवती का शव 20 मार्च को एनएच के किनारे मक्के के खेत से बरामद हुआ था।परिजनों ने बिंदुबार घटना की जानकारी दिया और कहा कि अगर शिकायत के बाद तत्काल ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो मामले का तुरंत बाद ही उद्भेदन हो गया होता और सभी अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में होते।इस मौके पर पूर्व सांसद श्री कुशवाहा ने घटना पर दुःख जताते हुए कहा कि व्यथित हूँ, हतप्रभ हूँ, बदलते सामाजिक परिवेश से चिंतित भी हूँ। चतरा की बेटी के साथ जिस तरह दरिंदगी और फिर नृशंस हत्या हुई वह अक्षम्य अपराध है।पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। कहा कि ऐसे दुष्कर्मियों और आपराधिक चरित्र के लोगों की सभ्य समाज मे कोई जगह हो ही नही सकती।उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से मोबाइल पर आग्रह किया कि सभी आरोपियों की अबिलम्ब गिरफ्तारी हो और स्पीडी ट्रायल के जरिये पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाय ताकि बिटिया की आत्मा को सुकून मिल सके।इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख रितेश कुमार, दिलीप पटेल, अविनाश कुशवाहा, आशीष कुमार आदि मौजूद थे।










