धोरैया/बांका/अंगभारत| सोमवार को मां दुर्गा क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का फाइनल मैच महादेव स्टेडियम पैर में बाराहाट और सालपुर (अमरपुर) के बीच खेला गया। बाराहाट की टीम टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन का शानदार स्कोर खड़ा किया। अपने लक्ष्य का पीछा करने उतरी सालपुर की टीम 14 पॉइंट 2 ओवर खेलते हुए 176 रन बनाकर 5 विकेट से फाइनल मैच अपने कब्जे में ले लिया। मैन ऑफ़ द मैच और मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार राजा सिंह सिंह को दिया गया। अद्वैत मिशन हाई स्कूल के शिक्षक मनोरंजन सिंह उर्फ मिट्ठू ने कमेंट्री कर पूरे मैच का रोमांच दोगुना कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह,कमेटी के अध्यक्ष पारस सिंह,पोस्ट मास्टर राजू सिंह, अनुज सिंह, वार्ड सदस्य जितेंद्र सिंह, रवि सिंह, प्रीतम सिंह, नवीन सिंह एवं नवीन मंडल मुख्य रूप से मौजूद रहे। शहीद दिवस के मौके पर टूर्नामेंट समापन के पश्चात उपस्थित सभी खिलाड़ियों और दर्शकों ने राष्ट्रगान गाकर शहीदों को सलामी दी।










