Founder – Mohan Milan

रजौन में कायाकल्प योजना को लेकर बीआरसी में दो पालियों में हुई विद्यालय प्रधानों की अहम बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

बांका के रजौन में कायाकल्प योजना के तहत आयोजित विद्यालय प्रधानों की बैठक जिसमें स्कूलों के रंग-रोगन और विकास कार्यों के निर्देश दिए गए
रजौन/बांका/अंग भारत। प्रखंड के धौनी स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सोयम चक्रपाणि कनिष्क के नेतृत्व में प्रखंड के सभी विद्यालय प्रधानों की एक अहम बैठक दो पालियों में संपन्न हुई। बीईओ के हवाले से बीआरसी लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय स्तर पर होने वाले विकास कार्यों का विवरण विहित प्रपत्र में प्राप्त करने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने जानकारी दी कि बैठक की पहली पाली में मध्य एवं उच्च विद्यालयों के 92 प्रधानाध्यापक और दूसरी पाली में प्राथमिक विद्यालयों के 107 प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। बैठक में निर्देश दिया गया कि 50 हजार रुपये की राशि से सभी विद्यालयों में रंग-रोगन का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा चिह्नित विद्यालयों में रिपेयरिंग, अतिरिक्त वर्ग कक्ष (एसीआर) निर्माण, शौचालय और किचन शेड का निर्माण कार्य भी होना है, जिसकी जानकारी बैठक में ही विहित प्रपत्र में ले ली गई। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि कायाकल्प योजना शुरू होने से पहले विद्यालय की वर्तमान या जर्जर स्थिति का एक फोटो और वीडियो विद्यालय प्रधान अपने पास सुरक्षित रखेंगे और इसे विभागीय लिंक पर भी अपलोड करेंगे। इस बैठक में बीआरसी लेखा सहायक मोहम्मद कमरेज आलम, एमडीएम आरपी सुभाष चंद्र पंडित, प्रखंड साधनसेवी बिनय प्रसाद, बीपीएनपीएसएस (मूल) के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सहित कई शिक्षक व कर्मी मौजूद रहे, जबकि इसे संपन्न कराने में आईसीटी कोऑर्डिनेटर पूजा सिंह और अनुसेवी शैलेष कुमार सहित अन्य कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon