Founder – Mohan Milan

दुलारचंद हत्या मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिह को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

पटना,अंग भारत। पटना उच्च न्यायालय ने मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक अनंत सिह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत दे दी है। जस्टिस आर.पी. मिश्रा की एकल पीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद गुरुवार को यह आदेश दिया।हत्या के करीब चार महीने बाद अनंत सिहको जमानत मिली है, जिसके बाद उनके बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।जन सुराज पार्टी के समर्थक रहे दुलारचंद यादव की हत्या उस वक्त हुई थी जब वह चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र में थे। चुनावी प्रक्रिया के दौरान ही अनंत सिह को 1 नंवबर की रात में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अगले दिन 2 नवंबर को कोर्ट में पेश करके बेऊर जेल में भेज दिया गया। करीब साढ़े 4 महीने बाद उनको जमानत मिली है।इसी मामले में अनंत सिह काफी लंबे समय से जेल में बंद हैं। उन्होंने जेल से ही मोकामा से जदयू उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। जीत के बाद उन्होंने विधायकों के शपथग्रहण के दौरान जमानत मिली थी फिर हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भी वह वोट डालने के लिए विधानसभा आए हुए थे।उम्मीद जताई जा रही है कि कोर्ट द्बारा जमानत के पेपर जेल को शुक्रवार या फिर शनिवार तक पहुंचेगा। उसी दिन उनकी बाहर आने की संभावना है। अनंत सिह मोकामा से 5वीं बार विधायक बने, जिन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts