Founder – Mohan Milan

सुपौल सदर अस्पताल में हंगामा: मरीज को मृत घोषित करने पर परिजनों का आरोप,जांच शुरू

सुपौल,अंग भारत।  जिले के सदर अस्पताल स्थित इमरजेंसी वार्ड में बुधवार की रात को एक मरीज को मृत घोषित किए जाने के बाद परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर रणधीर कुमार (पिता– हरि बल्लभ प्रसाद) के पास कणपुर निवासी बम-बम पासवान (पिता– जगदीश पासवान) अपने एक परिजन को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लेकर पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित कर दिया।मरीज की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और इमरजेंसी वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सदर थाना को सूचना दी। साथ ही दूरभाष के माध्यम से आरक्षी अधीक्षक एवं जिला पदाधिकारी को भी अवगत कराया गया।सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और पूरे मामले की जानकारी ली। थाना अध्यक्ष ने बताया कि संबंधित पक्ष से आवेदन प्राप्त हो गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।इधर, इस घटना की सूचना सिविल सर्जन को भी दी गई है। वहीं डॉक्टर रणधीर कुमार (पिता– हरि बोल प्रसाद) ने भी थाना प्रभारी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।घटना के बाद डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे कार्य बहिष्कार पर जा सकते हैं।
फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts