चंडीगढ़,अंग भारत। पंजाब वेयर हाउस के जिला प्रबंधक आत्महत्या प्रकरण में शनिवार को रातभर अमृतसर में हंगामा हुआ। विवाद बढ़ता देख पंजाब पुलिस ने रविवार तड़के पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिह भुल्लर, उनके पिता और निजी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्य सचिव और डीजीपी से इस मामले में रिपोर्ट ली। विपक्षी दल कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।पंजाब वेयर हाउसिग के जिला प्रबंधक गगनदीप सिह रंधावा ने लालजीत सिह भुल्लर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को रंधावा की मौत के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई। अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिह बाजवा, भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ अमृतसर पहुंचे और सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया।विपक्ष की धमकी के बाद सरकार ने तुरंत प्रभाव से लालजीत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया। रंधावा के परिजन तथा विपक्षी दल लालजीत भुल्लर, उनके सहयोगियों के विरूद्ध मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। मृतक के परिजनों ने शनिवार की शाम शव लेने से इनकार कर दिया ।इसके बाद आज तड़के पंजाब के पूर्व मंत्री लालजीत सिह भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर तथा निजी सचिव दिलबाग सिह के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। तीनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 यानी आत्महत्या के लिए उकसाने, 351(3)- जानलेवा धमकी और 3(5) – जुर्म में साथ देने की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने रंधावा की पत्नी उपिदर कौर की शिकायत पर यह केस दर्ज किया।प‘ी ने कहा कि भुल्लर ने उन्हें धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले। इसके बाद पति ने आत्महत्या कर ली।









