अस्पताल निरीक्षण में डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए
धमदाहा,अंग भारत| गुरुवार को बिशनपुर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम द्बारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विधि-व्यवस्था और कार्यप्रणाली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने नाराजगी जताई।निरीक्षण के क्रम में एक चिकित्सक डॉ. आबिद आलम अनुपस्थित पाए गए। इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया।अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगे भी नियमित रूप से औचक निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल पाए।

Mohan Milan