एसएसबी–एक्साइज की संयुक्त कार्रवाई में 144 लीटर नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार
सुपौल,अंग भारत। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा चौकी रानीगंज एवं साहेबान के कार्यक्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद दोनों चौकियों से विशेष नाका दल का गठन किया गया,जिसमें बिहार पुलिस एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम भी शामिल रही। टीमों को चिन्हित स्थानों पर रवाना कर घात लगाकर निगरानी शुरू की गई।सीमा चौकी रानीगंज की टीम ने स्पर संख्या 38० से 33० के बीच तलाशी अभियान चलाया, जहां दो प्लास्टिक बोरियों से 9० लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। वहीं साहेबान चौकी और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम ने स्पर संख्या 615 के पास सर्च अभियान के दौरान 54 लीटर शराब जब्त की। संदिग्ध तस्करों का पीछा किया गया, लेकिन वे अंधेरे और सीमा क्षेत्र का फायदा उठाकर नेपाल भागने में सफल रहे।जब्त शराब को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अग्रिम कार्रवाई के लिए मध्य निषेध विभाग, सिमराही को सौंप दिया गया है। अभियान में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक अमृतलाल, मुख्य आरक्षी महेश चौधरी समेत अन्य जवानों तथा एक्साइज विभाग के निरीक्षक संजय कुमार प्रियदर्शी व कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही।एसएसबी की ओर से बताया गया कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।

Mohan Milan