जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव पहुँचे वीरपुर,कोशी मैची योजना का लिया जायजा
सुपौल,अंग भारत। उत्तर बिहार को बाढ़ के कहर से स्थायी समाधान दिलाने और किसानों को सिचाई का भरपूर साधन उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दोपहर 12:30 बजे संतोष कुमार मल्ल और अभियंता प्रमुख सिचाई सृजन पटना अवधेश कुमार हवाई जहाज से वीरपुर पहुँचे। सबसे पहले सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार, कोसी विभाग के मुख्य अभियंता संजीव शैलेश ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद काफिला कोसी बराज पहुँचा, जहाँ कोसी बराज के कन्ट्रोल रूम का निरक्षण किया । जिसके बाद कोसी बराज का निरिक्षण किया और उपस्थित अभियंता से गेटों के बारे में जाना कितने गेट ऑटोमेटिक चल रहा हैं। जिसके बाद नेपाल के सीडीओ के साथ बैठक किया । बैठक का मुख्य उद्देश्य नेपाल में हो रहे कार्य मे सहयोग देने की बात कही,नेपाल में तटबंध के बगल में कुछ जमीन को लोगों के द्बारा अतिक्रमण कर लिया गया । जिसे खाली कराने के लिए सीडीओ से बात की ।जिसके बाद प्रधान सचिव ने कोसी नदी के पूर्वी मुख्य कैनाल के 0 किलोमीटर से बलुआ तक कोसी मेंची लिक परियोजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। वही बेंगा धार में भी कार्यो का निरीक्षण किया।वही प्रधान सचिव ने मीडिया को बताया कि कोसी के पूर्वी मुख्य नहर पर स्थित कटैया पॉवर हाउस का भी निरक्षण किया जहां 4 टरबाइन लगा हुआ हैं । जिससे 19.5 मेगावाट बिजली उत्पादन होता हैं, बताया कि इसे विस्तार करने के विषय पर ऊर्ज़ा विभाग से भी बात किया जाएगा ।जिसके बाद प्रधान सचिव ने कोसी विभाग के आईबी पहुंचे ,जहाँ से फिजिकल मॉडलिग सेंटर का निरीक्षण कर वापस पटना लौट गए।प्रधान सचिव संतोष मल्ल ने बताया कि कोसी मेंची लिक परियोजना के तहत चल रहे कार्यों का आज निरीक्षण किया अभी प्रथम चरण में मिट्टी निकालने का कार्य 0 किलोमीटर से 41 किलोमीटर तक चल रही है जिससे मुख्य नहर में गाद की समस्या खत्म हो जाएगी । वही निकले गए मिट्टी को रखने की व्यवस्था देखी गई।मालूम हो कि कोसी मेची इंट्रा लिक परियोजना के लिए 6282 करोड़ 32 लाख की ऐतिहासिक परियोजना है। 2.15 हेक्टेयर जमीन की सिचाई होगी। बाढ़ नियंत्रण से लेकर दर्जनों नदियों को जोड़ने का लक्ष्य है। जो लक्ष्य 2029 पर पूरा किया जाएगा। कोसी नदी की पानी से बाढ़ की चिता दूर होकर खुशहाली की ओर कदम बढ़ेगा।वीरपुर में आयोजित निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य अभियंता सिचाई विभाग अनिल कुमार, कार्यपालक अभियंता हेडवर्क्स बब्बन पांडेय, कार्यपालक अभियंता सिचाई राजेश कुमार, एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Mohan Milan