बिहार

त्रिवेणीगंज में निकाली गई भव्य निशान यात्रा

सुपौल,अंग भारत।  श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट त्रिवेणीगंज के तत्वावधान में श्री श्याम बाबा फाल्गुन महोत्सव 2026 को लेकर शुक्रवार को त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र में  निशान यात्रा निकाली गई। मारवाड़ी समाज द्वारा निकल गई निशान यात्रा से पहले खाटू श्याम मंदिर त्रिवेणीगंज में ध्वज का पूजन किया गया। निशान यात्रा के आगे सुसज्जित घोड़े यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। पीछे रथ पर फूलों से सुसज्जित पर श्याम बाबा की चित्र रखी हुई थी, जिसके पीछे मारवाड़ी समाज की युवतियां, युवा महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, बुजुर्ग सभी नाचते – गाते श्याम बाबा के जयकारे लगा रहे थे। शानदार बैंड बाजे के साथ सुंदर-सुंदर छतरियों से सजे यात्रा जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों की टोली निशान यात्रा का ध्वज लिए एक साथ पीले वस्त्रों में टोली बनाकर चलते हुए हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारे, नीला घोड़ा लाल लगाम, जा पर बैठ्यो बाबो श्याम की जयकारे पूरे बाजार क्षेत्र में गूंज रहे थे, जिससे बाजार का माहौल पूरी तरह धार्मिक उत्सव जैसा बना था। महिला , पुरूष और बच्चे सभी श्याम प्रभु के गीतों पर थिरकते खाटू श्याम मंदिर होकर राधेश्याम केजरीवाल जनता रोड मार्ग, ब्लॉक चौक, मंगल बाजार बाबा मंदिर, दुर्गा मंदिर चौक, मेला ग्राउंड सड़क मार्ग, युगल चौक, आदर्श मोहल्ला, पंचवटी चौक  का भ्रमण करते हुए पुनः महर्षि मेंही मोहल्ला स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचा। निशान यात्रा के दौरान अभी गुलाल के साथ रंगों की बारिश भी की गई खास बात यह दिखाई की श्याम महोत्सव में भाग लेने हैं अन्य शहरों से भी मारवाड़ी समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे। आयोजन कमेटी के प्रहलाद शर्मा, वार्ड पार्षद सज्जन कुमार संत, कैलाश अग्रवाल, अनिल सिंघल, गोपाल केजरीवाल, सुरेश अग्रवाल, दीपक चौखनी, पंकज शाह, रमेश केजरीवाल, दिलीप अग्रवाल,, पंकज अग्रवाल, रिंकू पंसारी, दीपक अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, बबलू, सोनू चौखनी, संजय अग्रवाल, महिला सदस्य – नारायणी मंडल, श्याम फुलवारी, प्रेरणा शाखा मारवाड़ी युवा मंच से जुड़ी मधु सिंघल, इंदु अग्रवाल, श्वेता गोयल, राखी अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, शिखा देवता, ममता अग्रवाल, अंशु चौखनी, पूनम अग्रवाल, सरोज अग्रवाल, बाबी शर्मा, बबिता, ममता केजरीवाल, इंदु गौड़ आदि ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। ट्रस्ट से जुड़े अनिल सिंघल, सज्जन कुमार संत, कैलाश अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को ही श्याम बाबा फागुन महोत्सव में शुक्रवार को ही श्रृंगार, आरती पूजन, प्रसाद भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। बताया कि शुक्रवार की संध्या ज्योति जागरण, भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को दिन में बारश की धोक, बाबा संग रंग भरी होली एवं छपन्न भोग, सवामणि का भोग का भी आयोजन किया जाएगा।