मैट्रिक परीक्षा के प्रथम दिन 29 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
शंभूगंज/बांका/अंगभारत। शंभूगंज प्रखंड में दो केंद्र पर बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के प्रथम दिन मंगलवार को हिदी एवं ऊर्दू विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण हुआ।प्रखंड के दो परीक्षा केंद्रों पर उच्च विद्यालय कुर्माडीह एवं द्बारिका अमृत अशर्फी उच्च विद्यालय शंभूगंज में कुल 1279 परीक्षार्थियों में प्रथम दिन 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्बारिका अमृत अशर्फी उच्च विद्यालय शंभूगंज में दोनों पालियों में नौ एवं उच्च विद्यालय कुर्माडीह में 20 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे।इसके पहले परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को परीक्षा हाल में प्रवेश कराया गया। जूते – मौजे पहनने पर भी सख्त पाबंदी थी। जिस कारण प्रवेश द्बार के बाहर कई परीक्षार्थियों के जूते मौजे उतरवाए गये।परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले प्रवेश करने का आदेश तो पूर्व से जारी है।जिस कारण परीक्षा केंद्र के बाहर एक घंटे पहले से परीक्षार्थियों का जुटना शुरू हो गया।डीएए उच्च विद्यालय शंभूगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक बादल कुमार सिह एवं उच्च विद्यालय कुर्माडीह के प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज कुमार सिह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त हुआ।

Mohan Milan