Mohan Milan
(Founder)

बिहार

सुपौल में मां ज्वेलर्स की दुकान से 15 लाख की चोरी,शटर तोड़ तिजोरी उठा ले गए बदमाश

सुपौल, अंग भारत।  जिले के सदर थाना क्षेत्र के बसबिटी में स्थित मां ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी उठा ली और लगभग 15 लाख रुपये से अधिक के जेवरात व कीमती सामान लेकर फरार हो गए।दुकान के प्रोपराइटर चंदन कुमार स्वर्णकार, पिता दयानंद स्वर्णकार, निवासी रामदपटी वार्ड संख्या 12 ने बताया कि पूरा परिवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने दुकान का शटर तोड़ा और तिजोरी को उठाकर पास के गेहूं के खेत में ले जाकर तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही सूचक द्बारा डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तत्पश्चात सदर थाना अध्यक्ष एवं साहेब थाना प्रभारी संजय कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की विस्तृत जानकारी लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि यह घटना सुपौल सदर थाना से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर हुई है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं व्यवसायियों में भी आक्रोश देखा जा रहा है।