बाजार में गैस की कालाबाजारी,1200 रुपये में बेचा जा रहा घरेलू सिलेंडर
सुपर इलेक्ट्रॉनिक वसुधा केंद्र पर अवैध वसूली का आरोप,उपभोक्ताओं में आक्रोश
पूर्णिया,अंग भारत| जिले के पूर्व प्रखंड स्थित रानीपतरा बाजार में घरेलू गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी का मामला सामने आ रहा है।आरोप है कि कुछ गैर-लाइसेंसी दुकानदार गैस की कमी का फायदा उठाकर उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूल रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर 1200 रुपये तक में बेचा जा रहा है,जबकि इसकी निर्धारित कीमत 1050 है।मजबूरी में लोगों को अधिक पैसे देकर सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार रानीपतरा बाजार स्थित सुपर इलेक्ट्रिक वसुधा केंद्र के संचालक मुकेश सिंह पर भी घरेलू गैस सिलेंडर की बिक्री में अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगाया जा रहा है।लोगों का कहना है कि गैस की किल्लत का फायदा उठाकर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं।स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि कई दुकानदारों के पास गैस बेचने का लाइसेंस भी नहीं है, इसके बावजूद वे खुलेआम सिलेंडर बेच रहे हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण हो रहा है बल्कि सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग से इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है,ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।

Mohan Milan