Founder – Mohan Milan

कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण, छात्रों से संवाद कर नशामुक्ति की दिलाई शपथ

पूर्णियां,अंग भारत। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), सदर, पूर्णिया ने मंगलवार को शिवपुरी स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई-लिखाई, शैक्षणिक गतिविधियों और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।एसडीओ ने छात्रों से उनकी पढ़ाई के दौरान आने वाली व्यावहारिक एवं अकादमिक कठिनाइयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित रूप से अध्ययन करने तथा अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा और सकारात्मक सोच के साथ विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।संवाद के दौरान छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। एसडीओ ने छात्रों से अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने और उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग करने की बात कही।कार्यक्रम के अंत में एसडीओ ने छात्रावास में उपस्थित सभी छात्रों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों को ‘नशामुक्त बिहार’ के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना समाज और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। छात्र स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।निरीक्षण एवं संवाद कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, पूर्णिया तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास के अधीक्षक सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon