Founder – Mohan Milan

रजौन में गरजा इंडिया गठबंधन: लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाल फूंका पीएम मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त का पुतला

​रजौन/बांका, अंग भारत। रजौन प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर बुधवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ निकाला। यह आक्रोशपूर्ण पैदल मार्च बैनर, पोस्टर और विभिन्न दलों के झंडों के साथ रजौन बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च किया और मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचकर केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के उपरांत यह मार्च पुनः कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। ​प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पवित्र प्रसाद उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर महागठबंधन के तमाम दलों- कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम, माले और वीआईपी ने मिलकर यह कदम उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज पूरे देश में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या हो रही है और संविधान पूरी तरह खतरे में पड़ गया है। केंद्र सरकार की मनमानी से देश का युवा, छात्र, किसान और गरीब वर्ग बेहद आक्रोशित है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि वोट चोरी के जरिए सरकार बनवाने में सहयोग करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देकर गद्दी छोड़ देनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ”, “ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़”, “वोट चोर गद्दी छोड़” और “नरेंद्र मोदी-अमित शाह हाय-हाय” के गगनभेदी नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में सीपीआई के अंचल मंत्री परमानंद दास, सीपीएम प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद यादव, राजद के राष्ट्रीय सदस्य विष्णुदेव ठाकुर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मंदारेश्वर कुमार उर्फ मंटू हरिजन, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, राजद युवा जिला उपाध्यक्ष प्रियरंजन रविदास, युवा प्रखंड उपाध्यक्ष मिथुन कुमार यादव, पूर्व प्रमुख अवधेश यादव, अरविंद कुमार यादव, डॉ. अजय कुमार यादव, संजय यादव, भूषण यादव, रामविलास दास, अंबिका सिंह चंद्रवंशी, अनिल यादव, मुनिलाल यादव, वरुण यादव, बबलू यादव, उमाकांत हरिजन, उमेश हरिजन, शंकर हरिजन सहित महागठबंधन के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon