Founder – Mohan Milan

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान की प्रगति की हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

कटिहार,अंगभारत| बिहार विकास मिशन के अध्यक्ष सह विकास आयुक्त, बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत जिले में चल रहे कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त डॉ. नेहा कुमारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।समीक्षा के दौरान विकास आयुक्त ने पूर्व से निर्मित सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मति के कार्यों को 30 नवंबर 2026 तक पूरा कराने का निर्देश दिया। वहीं नई आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों के निर्माण से संबंधित कार्यों को 31 मार्च 2027 तक पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।उन्होंने विद्यालयों, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय भवनों समेत अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों का विभागवार सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्यों को चिन्हित करने का निर्देश दिया। सभी सरकारी भवनों में साफ-सफाई, मरम्मति, रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण तथा जनसुविधाओं के उन्नयन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।विद्यालयों में भवन, वर्ग-कक्ष, किचन शेड एवं शौचालयों के अनुरक्षण के साथ आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त वर्ग-कक्ष एवं भवन निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, आवश्यक मरम्मति एवं मरीजों के अनुकूल सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने को कहा गया।बैठक में कार्यों की नियमित समीक्षा, स्थल निरीक्षण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित करने के साथ विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं अभिसरण स्थापित कर अनावश्यक विलंब रोकने पर भी जोर दिया गया। कायाकल्प पोर्टल पर कार्यों की प्रगति नियमित रूप से अपडेट करने तथा भौतिक एवं वित्तीय प्रगति का अद्यतन प्रतिवेदन तैयार रखने का निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत चिन्हित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अनुश्रवण एवं समीक्षा की जा रही है। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों एवं सुविधाओं को स्वच्छ, बेहतर, उपयोगी और क्रियाशील बनाना तथा आवश्यकता के अनुरूप नई आधारभूत संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित करना है।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon