Founder – Mohan Milan

जन सुराज के स्नातक प्रत्याशी रजनीश रंजन ने कदवा में मतदाताओं से लिया आशीर्वाद

कदवा (कटिहार),अंग भारत।  स्नातक एमएलसी चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी लगातार मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं और बैठक कर अपना मेनिफेस्टो बता रहे हैं। इसी कड़ी में जन सुराज के स्नातक प्रत्याशी रजनीश रंजन ने कदवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर मतदाताओं से मिलकर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान मतदाताओं सहित जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर फूलों की माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मतदाताओं से कहा – मुझे एक बार चुनाव जिताकर भेजिए, कदवा के मतदाताओं से मात्र 500 वोट देकर देखिए, कदवा में एक डिग्री कॉलेज और बारसोई अनुमंडल सहित कटिहार जिला में एक यूनिवर्सिटी अगर नहीं खुलवाया तो मेरा नाम नहीं।उन्होंने कहा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर हवा-हवाई बातें नहीं करते हैं। जन सुराज का मतलब ही जनता का राज है। अपने मत को रुपयों की तराजू में मत तौलिये। अपने मत का महत्व समझिए और निःशुल्क मतदान देकर अपने आप को शिक्षित मतदाता समझते हुए क्षेत्र के विकास के लिए मतदान कर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प लीजिए।उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में राजनीतिक पार्टियां बस अपनी झोली भरने में लगी हुई हैं, जनता की उन्हें कोई परवाह नहीं है कि जनता किस कगार पर है। पहली बार कोसी क्षेत्र से कोई उम्मीदवार जन सुराज पार्टी के टिकट पर आपका अपना बेटा बनकर कदवा की धरती पर आकर आपसे आशीर्वाद मांग रहा है। एक बार मुझे मौका देकर देखिए, कदवा की सूरत और तकदीर दोनों बदलने का काम करूंगा।वही मौके पर विधानसभा क्षेत्र के जन सुराज पूर्व प्रत्याशी मो. शहरयार, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू विश्वास, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मंटू ठाकुर, जिला अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ चमन यादव, रहमानी, जन सुराज नेता प्रभात कुमार सिंह, वीरनारायण सिंह, मनीष गोपाल झा, परमानंद मंडल, अमरेंद्र ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon