बिहार

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने विकास मित्रों के साथ बैठक आयोजित

बांका,बिहार,अंग भारत| प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रौशन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में पंचायतों के विकास मित्रों के साथ बैठक आयोजित की गयी.बैठक में गैर हाजिर रहने पर खड़हरा पंचायत के विकास मित्र से स्पष्टीकरण मांगा गया. इस दौरान बैठक में उपस्थित विकास मित्रों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि समय पर विकास रजिस्टर अघटन प्रस्तुत करें. पीएम आवास योजना ग्रामीण में योग्य लाभुकों का 100 प्रतिशत जांच सुनिश्चित कराएंगे. एससी /एसटी के स्कूली बच्चों को सुबह घर से विद्यालय तक पहुंचाएंगे.वही 11 मार्च और 12 मार्च को आवासीय विद्यालय में होने वाले कक्षा एक के लिए लॉटरी को लेकर प्रचार प्रसार करेंगे. आवेदन करने वाले प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावको को उक्त स्थल पर पहुंचाएंगे.बैठक में मुख्य रूप से बभनगामा पंचायत के विकास मित्र सुभाष दास,पथरा पंचायत के महावीर दास,पंजवारा पंचायत के कैलाश दास,भूरना पंचायत के मंटू दास,नारायणपुर पंचायत के शिव शंकर दयाल,सोनडीहा दक्षिणी पंचायत के विकास मित्र खुशबू कुमारी,सोनडीहा उत्तरी पंचायत के गायत्री देवी,सबलपुर पंचायत के अनीता देवी,खड़ीहारा पंचायत के गूंजना कुमारी,औरिया पंचायत के सुलोचना देवी, गोडधावर पंचायत के ज्योति कुमारी मौजूद रहे।