Founder – Mohan Milan

सुपौल में उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव का भव्य अभिनंदन

सुपौल,अंग भारत। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव  के सम्मान में गुरुवार को सुपौल जिला मुख्यालय स्थित एक निजी रिसोर्ट में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखा गया।

Read more……..भागलपुर में खुली आधुनिक फायरिंग रेंज, NCC कैडेट्स खुश

कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

समारोह स्थल पर पहुंचते ही उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुसार उन्हें पाग, चादर और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान “एनडीए जिंदाबाद” और “विजेंद्र बाबू जिंदाबाद” के नारों से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। समारोह में मौजूद समर्थकों ने अपने नेता के प्रति सम्मान और समर्थन खुलकर व्यक्त किया।

समारोह में कई नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

अभिनंदन समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम में पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम सरदार, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पूर्व विधान परिषद सभापति हारूण रशीद, जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव तथा सांसद दिलेश्वर कामैत समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर भी चर्चा की। उपस्थित नेताओं ने कहा कि बिहार में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है और जनता का भरोसा एनडीए के साथ बना हुआ है।

जनता का प्रेम ही सबसे बड़ी ताकत : विजेंद्र यादव

समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है तथा सरकार का उद्देश्य राज्य के हर इलाके तक विकास पहुंचाना है। उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील भी की।समारोह के अंत में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री के साथ मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और समारोह राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना गया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts

2 Responses