Founder – Mohan Milan

भागलपुर में योग दिवस पर दिखा उत्साह, कृषि मंत्री समेत कई लोगों ने किया योग

भागलपुर,अंग भारत। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को भागलपुर जिले में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम सैंडिस कंपाउंड में हुआ, जहां कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे और एमएलसी डॉ. एन.के. यादव सहित कई लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।

Read more………….नौकरी के साथ तैयारी कर अरविंद ने हासिल की 70वीं बीपीएससी में सफलता

इंडोर स्टेडियम में दीप प्रज्वलित कर हुई शुरुआत

इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार, कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों और आम लोगों ने किया योगाभ्यास

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। प्रशिक्षित योग शिक्षकों के मार्गदर्शन में लोगों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

योग भारत की प्राचीन परंपरा का हिस्सा : डीएम

इस अवसर पर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि योग भारत की समृद्ध परंपरा और ज्ञान का हिस्सा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को लचीला बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मन को स्वस्थ, शांत और संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। चाहे नौकरी हो, व्यवसाय हो या सामाजिक जिम्मेदारी, हर क्षेत्र में सफलता के लिए बेहतर स्वास्थ्य जरूरी है।

नियमित योग से बढ़ती है ऊर्जा और कार्यक्षमता

डीएम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास उनकी ऊर्जा और कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक रहा है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने की आदत अपनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि खेलकूद भी स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, लेकिन योग पूरे शरीर को सक्रिय करता है और आंतरिक अंगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।

लोगों ने लिया योग को जीवन में अपनाने का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में योग को लेकर खास उत्साह देखा गया। सभी ने नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts