धोरैया/बांका, अंगभारत। पंजवारा- धोरैया स्टेट हाईवे पर बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे एक स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना स्टेट हाईवे मुख्य मार्ग पर बेलडीहा शिव मंदिर के समीप की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काला रंग की स्कॉर्पियो एन धोरैया से पंजवारा की ओर जा रही थी तभी पंजवारा की ओर से धोरैया की तरफ जा रहा बाइक सवार युवक का संतुलन बिगड़ जाने से स्कॉर्पियो मे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार युवक खून से लहू लोहान हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची धोरैया पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में भर्ती कराया जहां जख्मी का उपचार किया गया। जख्मी युवक भागलपुर कोतवाली का रहने वाला बताया गया।









