Founder – Mohan Milan

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस-महागठबंधन का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

पूर्णिया,अंग भारत। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस और महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्णिया में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम के नेतृत्व में इंदिरा गांधी स्टेडियम से पैदल मार्च निकाला गया। मार्च गिरजा चौक होते हुए आरएन साह चौक पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को लेकर विपक्ष लगातार आवाज उठा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए है और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वैश खान और संजय सिंह ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठ रही है। नेताओं ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने की कोशिश करने वाले विपक्षी नेताओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत और सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब पारदर्शी तरीके से दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखेगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस और महागठबंधन सड़क से संसद तक अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।प्रदर्शन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष कुमार आदित्य, बनमनखी के पूर्व विधायक देवनारायण रजक, राजद महानगर अध्यक्ष सबी अहमद, आलोक यादव, युवा राजद अध्यक्ष नवीन यादव, सीपीआई के मो. इसलामुद्दीन, शंकर सहनी, मो. जहांगीर, मनोज यादव, मो. मुमताज, अरुण यादव, मो. शफीक आलम, विक्रम पासवान, अफरोज आलम, करन यादव, मो. वसी, सयूब आलम, अमित मंडल, सोनू यादव, गोपाल सिंह, मो. तनवीर, शंकर, संगम, सुनील यादव, दीपक बारा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस और महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of अंग भारत • रिपोर्टर

अंग भारत • रिपोर्टर

‘अंग भारत’ एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, जो मिलन ग्रुप द्वारा संचालित एक बहुआयामी मीडिया संगठन का हिस्सा है। हमारा कॉर्पोरेट कार्यालय बिहार के ऐतिहासिक अंग प्रदेश के पवित्र स्थान बांका में स्थित है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाना है।”

Related Posts
Recent Posts
App Icon